मारियुपोल में रूस ने की युद्धविराम की घोषणा

जुबिली न्यूज डेस्क

यूक्रेन पर रूस के हमले के एक महीने से अधिक हो चुका है और अब तक की इस लड़ाई में यूक्रेन ने कई बाधाओं को पार किया है।

टैंक, सेना, एयरक्राफ्ट समेत बाकी हर आंकड़े में रूस से कहीं पीछे होने के बावजूद यूक्रेन के आम नागरिकों ने सेना को मजबूती दी। कई जगहों पर उन्होंने रूसी सैनिकों से टक्कर भी ली।

यह भी पढ़ें :  25 कांग्रेस विधायकों ने बढ़ायी उद्धव सरकार की मुश्किलें!

यह भी पढ़ें : एक और पार्टी ने छोड़ा साथ, अब क्या करेंगे इमरान खान

यह भी पढ़ें :  दिल्ली : सीवर में फंसे 4 लोगों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर पत्रकार राना अय्यूब को विदेश जाने से रोका गया

वहीं इस सबके बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के तटीय शहर मारियुपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत गुरुवार सुबह से होगी ताकि आम नागरिकों को शहर से सुरक्षित निकाला जा सके।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को मंत्रालय के हवाले से लिखा, “इस मानवीय अभियान की सफलता के लिए, हम संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त और अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की प्रत्यक्ष भागीदारी का प्रस्ताव करते हैं।”

मारियुपोल से जपोरजिया तक मानवीय कॉरिडोर स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे खुलेगा।

हालांकि, रूस की इस घोषणा पर यूक्रेन ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार से SIT ने आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने को कहा

यह भी पढ़ें : तेलंगाना के सीएम ने पीएम मोदी से क्या गुहार लगाई?

यह भी पढ़ें : केजरीवाल के घर पर हमला, बैरियर और CCTV तोड़े

इससे पहले भी मारियुपोल में युद्धविराम के लिए कोशिशें की गई थीं लेकिन दोनों पक्षों में भरोसे की कमी के आरोपों के बीच प्रयास विफल हो गए।

वहीं रूस पर हजारों नागरिकों को रूस या रूस नियंत्रित क्षेत्रों में जबरन ले जाने का आरोप लगाया गया है।

इस घोषणा से पहले बमबारी से हुई तबाही की नई सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई थीं।

Related Articles

Back to top button