रॉबर्ट वाड्रा को हुआ कोरोना, प्रियंका हुई आइसोलेट

जुबिली न्यूज़ डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना के शिकार हो गये हैं। रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रियंका ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही खुद को विधानसभा चुनावों के प्रचार से अलग कर लिया है। हालांकि उनकी जांच निगेटिव पाई गई है। इस बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह के बाद सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगी।

बता दें कि प्रियंका ने तमिलनाडु, केरल और असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और निवासियों से माफी मांगते हुए कहा है कि वह आगामी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी।

उन्होंने आगे ट्वीट कर लिखा कि इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ।

गौरतलब है कि चार राज्यों केरल, असम, तमिलनाडु पश्चिम बंगाल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जारी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी सक्रिय भूमिका में थी। आज यानी शुक्रवार को ही उनकी असम में कार्यक्रम था, हालांकि उन्हें इसे रद्द करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button