आतंकवाद नहीं रोका तो पाकिस्तान के टुकड़े होंगे

न्यूज डेस्क

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन करता आ रहा है। ऐसे में भारत के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद  रोकना चाहिए नहीं तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक पायेगा। भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, हैं और रहेंगे।

पाकिस्तान में सिंधी समुदाय, सिक्ख समुदाय, बलूची समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के साथ क्या हो रहा है यह बात आज दुनिया से छिपी नही है। जो पाकिस्तान यूएन कांफ्रेंस में ह्यूमन राइट्स  के उल्लंघन की बात कर रहा है वह स्वयं अपने देश के अंदर झांक कर देखे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान इस फैसले को पचा नहीं पा रहा है। इसको लेकर पकिस्तान यूएन में गया और उसे गुमराह करने की कोशिश भी की लेकिन कुछ हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई भी घुसपैठ होती है तो हमारी सेना इसके लिए भी तैयार है। कोई भी घुसपैठिया भारत से जिंदा वापस नहीं जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे को बार-बार कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाए गया। लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पाकिस्तान के कथन पर विश्वास नहीं किया। उन्होंन पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि अगर उसने आतंकवाद को नहीं रोका तो कोई भी उसके टुकड़े होने से नहीं रोक सकता।

पढ़े ये भी :  तो क्या सऊदी में तेल कंपनी पर हुए हमले के पीछे ईरान जिम्मेदार

बता दें कि रक्षा मंत्री सूरत में मारुति वीर जवान ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए आयोजित किया गया था। मारुति वीर जवान ट्रस्ट की ओर से, रक्षा मंत्री ने 122 शहीद परिवारों को 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी।

पढ़े ये भी : इस एक्ट्रेस को है नींद में चलने की बीमारी

Related Articles

Back to top button