विधायकों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले राजभर, बताई ये वजह

जुबिली न्यूज डेस्क

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि हमारी मुलाकात विकास कार्यों को लेकर हुई है। इसके पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मिल चुका हूं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन करने को लेकर राजभर ने कहा कि इसका फैसला अगस्त-सितंबर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के बाद लिया जाएगा। जुलाई में सुभासपा की बैठकें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुभासपा सात अक्तूबर को पटना में होने वाली रैली में गठबंधन का एलान करेगी।

ये भी पढ़ें-जलवायु परिवर्तन ने मानसून के मौजूदा प्रकोप जैसी चरम घटनाओं को बना दिया है सामान्य  

दिल्ली नहीं यूपी की राजनीति करनी है

राजभर ने कहा कि हमें दिल्ली की नहीं यूपी की राजनीति करनी है। उन्होंने सपा से गठबंधन पर कहा कि सुभासपा का गठबंधन सपा से ही नहीं बसपा और कांग्रेस से भी नहीं टिक सकता। उन्होंन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो केवल खुद को सही मानते हैं। वो नहीं चाहते कि उनके अलावा प्रदेश में कोई दूसरा पिछड़ा नेता आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ED डायरेक्टर संजय मिश्रा के कार्यकाल को घटाया

ब्रजेश पाठक ने बताई वजह

बता दे कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजभर व उनके विधायक हमारे पास विकास योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आए थे। राजभर के राजग में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि समय आने पर जो हमारे साथ आना चाहता है वो आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button