महाराष्ट्र में विपक्ष की एकता को मिलेगा बल…क्योंकि…

  • शुक्रवार को शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे
  • विपक्ष की एकता का मंच बनेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

जुबिली स्पेशल डेस्क

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस वक्त जनता के बीच जा रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य चेहरा है और वो पूरे हिन्दुस्तान का दौरा कर जनता के बीच जा रहे हैं। राहुल गांधी की ये पहल कांग्रेस को फिर से जिंदा कर सकती है।

इतना ही नहीं राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कुछ चेहरे शामिल हो रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का कारवां अब तक  तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में आज आज 5वां दिन है और अब इस यात्रा के जरिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशें तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे।

इसके आलावा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी यात्रा का हिस्सा लेने वाले थे लेकिन उनकी सेहत ठीक नहीं है, इस वजह से अब वो इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। स्थानीय मीडिया की माने तो यात्रा आज शाम को हिंगोली जिला में प्रवेश करेगी जहां शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस से जुड़े लोगों ने इसकी जानकारी दी है कि आदित्य ठाकरे राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना के विधायक सचिन अहिर के साथ शाम करीब चार बजे पदयात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और शुक्रवार को यात्रा का 65वां दिन है। अगर देखा जाये तो राहुल गांधी की इस पहल पर जनता का पूरा समर्थन मिलता दिख रहा है लोग उनको हाथों-हाथ ले रहे हैं और उनसे मिलने को बेताब रहते हैं।

Related Articles

Back to top button