जब तक यूक्रेन पर पूरा कब्जा नहीं होगा तब तक नहीं होगा पुतिन को चैन

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। पूरी दुनिया की नजर इस समय रूस और यूक्रेन पर हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर अपना दबदबा कायम करने की कोशिशों में लगा हुआ है। इतना ही नहीं उसने अब अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

दोनों देशों के बीच जंग के अब आठ दिन पूरे होने जा रहे हैं लेकिन अब तक यूक्रेन ने घुटने नहीं टेके हैं। दूसरी ओर रूस की पूरी कोशिश है कि वो किसी तरह से यूक्रेन पर कब्जा कर ले।

अब इस जंग को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार जब तक रूस यूक्रेन पर पूरा कब्जा नहीं कर लेता है तब तक ये जंग जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : बेलारूस के राजदूत दावा-भारतीय छात्रों को पीटा गया, वापस यूक्रेन भेजा गया

यह भी पढ़ें :  यूपी चुनाव : 57 सीटों पर मतदान जारी, योगी का दावा- हम 80 से अधिक सीटें…

यह भी पढ़ें :  यूक्रेन संकट : कच्चे तेल कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक बार फिर बातचीत करके इस मामले को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन मैंक्रों ने इस जंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बुरे हालात आने बाकी हैं। मैंकों ने यह भी बताया है कि , पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन रूस की शर्तों को स्वीकार नहीं करता है, तो आक्रामक जारी रखने के लिए रूस दृढ़ संकल्पित है. रूस का उद्देश्य पूरे यूक्रेन पर नियंत्रण करना है।

रूसी समाचार एजेंसी ने भी इसी तरह का दावा किया है। इससे पहले तीन दिन पहले भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की और बताया था कि रूस ने यूक्रेन को बख्शने के एवज में अपनी तीन शर्तें रखी थी.

रूस की तीन शर्तें

  • क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता की मान्यता
  • यूक्रेन का विसैन्यीकरण
  • विमुद्रीकरण और यूक्रेन की तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना

रूसी हमले के बाद से हर दिन हजारों लोग देश छोडक़र जा रहे हैं। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से एक सप्ताह में 10 लाख लोग देश छोडक़र भाग गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) का कहना है कि यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से वाले पड़ोसी देशों में लोगों का भागकर जाना जारी है।

रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है लेकिन यूक्रेन के हौंसले कमजोर नहीं पड़े हैं। वो लगातार रूस को आंखे दिखा रहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर रूस को चेताया है।

Related Articles

Back to top button