उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ

जुबिली न्यूज डेस्क

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज शपथ ले ली है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई।

उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर धामी ने रिकॉर्ड बनाया है। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा हाईकमान ने उन्हें रिपीट करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : क्या पूर्व सीएम हरीश रावत अब चुनावी राजनीति को अलविदा कहने जा रहे हैं?

यह भी पढ़ें : हैदराबाद : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले

यह भी पढ़ें :  लोहिया यदि जीवित होते तो… 

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल करके बहुमत हासिल कर लिया था।

हालांकि पु्ष्कर सिंह धामी खटीमा से हार गए थे, लेकिन भाजपा ने उनके नेतृत्व में भरोसा जताया और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

देहरादून के परेड ग्राउंड पर राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के यहां IT रेड, घर-दफ्तर में तलाशी जारी

यह भी पढ़ें :  दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को एडमिट करने से किया इनकार, जानें क्या है वजह?

यह भी पढ़ें :  दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी एश्ली बार्टी ने टेनिस को कहा अलविदा

Related Articles

Back to top button