प्रियंका गांधी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस में होने वाला बड़ा बदलाव

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस एक बार फिर जोरदार वापसी करने के लिए तैयार है। मोदी लहर में कांग्रेस पार्टी काफी कमजोर हो गई थी लेकिन पिछले नौ सालों में कांग्रेस ने फिर से जमीनी स्तर पर मेहनत की है और पार्टी को अब फायदा भी मिल रहा है।

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मिली बंपर जीत से कांग्रेस पार्टी में फिर से जोश वापस आ गया है लेकिन अब उसकी नजर कई राज्यों में विधान सभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। इसी को ध्यान में रखकर कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

PHOTO @SOCIAL MEDIA

पार्टी के अंदर चली आ रही रार को खत्म कर पूरी तैयारी के साथ पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरना चाहती है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की शीर्ष समिति कांग्रेस वर्किंग कमेटी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं राज्यों के कई प्रदेश अध्यक्षों को बदला जायेगा। वहीं प्रियंका गांधी इस बार नये रोल में नजर आयेगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को यूपी से हटाकर पूरे देश में उनको सक्रिय किया जायेगा। प्रियंका गांधी अब कांग्रेस में नई जान फूंक रही है।

कांग्रेस चाहती है लोकसभा चुनाव में वो पूरी तरह से पार्टी का जोरदार प्रचार करे। 2023 में राजस्थान,मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ मेंविधानसभा चुनाव और पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने हैं।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी की कोशिश है वो राज्यों के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करे। इसके लिए वो चाहती है कि प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी जाये।

वहीं तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंड में नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है। वहीं राजस्थान में फिर से सरकार बनाने के लिए कांग्रेस नई रणनीति पर काम कर रही है। गहलोत और पायलट में दोस्ती कराई ताकि चुनाव में फिर से जीत हासिल की जाये।

Related Articles

Back to top button