PM की सुरक्षा में चूक : प्रियंंका गांधी ने बताया-क्यों किया था चन्नी को फोन?

जुबिली स्पेशल डेस्क 

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। इस पर अब सियासत तेज हो गई है।इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

जहां भाजपा नेताओं का कहना है कि यह साजिश के तौर पर हुआ है तो वहीं कांग्रेसी नेता इसे नौटंकी करार दे रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी इसे सस्ता चुनावी हथकंडा बताया है।

अब इस पूरे मामले पर प्रियंका गांधी ने भी सफाई दी है। दरअसल मीडिया में ये खबर चल रही है कि प्रियंका गांधी ने पंजाब सीएम चरणजीत चन्नी से फोन पर बात की थी। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब सफाई दी है और कहा है कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं. हमें उनकी चिंता है, पूरे देश को उनकी चिंता है। इसलिए मैने चन्नी जी को फोन कर इस बारे में जानकारी ली थी। इस स पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

बता दें कि बीजेपी के संबित पात्रा ने कहा था कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम की सुरक्षा चूक के संबंध में जानकारी दी ! क्यों? प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब के फिरोजपुर में रैली करनी थी। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने उस रास्ते को जाम कर दिया जिससे पीएम मोदी का काफिला गुजर रहा था।

यह भी पढ़ें :   PM security breach : बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

यह भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद नोवाक जोकोविच का वीजा रद्द 

यह भी पढ़ें :  अब हिंदू महिलाओं के खिलाफ Telegram पर उगला जा रहा जहर

प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे और बाद में उनकी रैली को रद्द करना पड़ा। गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में चूक बताते हुए पंजाब सरकार से इसपर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पूरे मामले को राजनीति से जोड़ा और कहा कि इसका सुरक्षा में चूक से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें : भारत में एक दिन में आए कोरोना के 90 हजार मामले, 325 की मौत 

यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला

यह भी पढ़ें :  बिहार में इस शख्स ने ली कोरोना वैक्सीन की 11 डोज

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिसका उन्हें खेद है और वह इस मामले की जांच कराएंगे। अब पंजाब सरकार ने मामले की गहन जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।

Related Articles

Back to top button