कोरोना : अब प्रियंका ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे

स्पेशल डेस्क

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर ललन कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भेजवाया है। इसके पहले महासचिव प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। लखनऊ में उन्होंने शुक्रवार को एक लाख मास्क भिजवाया है। कल से कांग्रेस के कार्यकार्ता इनको बांटेंगे।

यह भी पढ़ें : कोरोना काल के बाद क्या बदल जाएगा राजनीति का तौर तरीका ?

यह भी पढ़ें : आँखों के ज़रिये भी आपका शिकार कर सकता है कोरोना

यह भी पढ़ें : कोरोना काल : नफरत और जेनोफोबिया की सुनामी

गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनके देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।

 

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है।

प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मजदूरों ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी।

यह भी पढ़े : अखिलेश के बाद शिवपाल की पार्टी ने भी दी योगी को नसीहत

यह भी पढ़े :शराब बिक्री को लेकर योगी सरकार के खिलाफ आए BJP सांसद

यह भी पढ़े : ‘गरीबों का पैसा हड़पने वाले मजदूरों पर कर हैं राजनीति’

यह भी पढ़े : अखिलेश का तंज- … क्या इसी लाइन में लगना है?

Related Articles

Back to top button