काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई तो प्रियंका गांधी करने लगी ये काम, VIDEO हुआ वायरल

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचीं, लेकिन दिल्ली से रामपुर जाते वक्त प्रियंका गांधी का काफिला हादसे का शिकार हो गया।

प्रियंका गांधी के काफिले का हापुड़ रोड पर ऐक्सिडेंट हो गया है। काफिले की चार गाड़ियां आपस में भिड़ गई। गढ़ गंगा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा हुआ।

हालांकि, गनीमत की बात है कि किसी को भी चोट नहीं पहुंची और हर कोई सुरक्षित रहा।  बता दें कि प्रियंका गांधी यूपी के रामपुर जिले जा रही थीं। यहां वह किसान ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगी।

https://twitter.com/pankajjha_/status/1357197023561195520?s=20

प्रियंका गांधी गढ़मुक्तेश्वर के रास्ते गजरौला होते हुए रामपुर जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई जिससे पीछे आने वाली गाड़ियां आपस में टकरा गईं। किसी को चोट नहीं आई है। इसके बाद प्रियंका अपनी कार से उतरी और कार का शीशा साफ करने लगीं। उनके साथ यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू भी थे।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया, ‘हमें पता चला है कि नवरीत सिंह जो कनाडा से आए थे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ट्रैक्टर रैली के दौरान उन पर पुलिस की गोली चलाई और उनकी जान चली गई। प्रियंका गांधी रामपुर में आज उनके परिवार से मिलेंगी।’

बता दें कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि किसान की मौत ट्रैक्टर पलटने से हुई। नवरीत का ट्रैक्टर दिल्ली पुलिस के बैरिकेड से टकराने के बाद पलट गया था।

https://twitter.com/humlogindia/status/1357166197028999170?s=20

ट्रैक्टर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। वीडियो में देखा गया कि आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। नवरीत इस ट्रैक्टर को खुद चला रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवरीत सिंह की मौत दुर्घटना के कारण हुई थी।

इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया था जिसमें यह देखा गया था कि पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में एक ट्रैक्टर पलट जाता है और कुछ लोगों के ऊपर गिर जाता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गोली मारने की कोई बात नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button