कानून व्यवस्था पर घिरी यूपी सरकार, कांग्रेस ने बताया जंगलराज

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क

उत्तर प्रदेश में भयावह कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करें, जनता परेशान है।

यह भी पढ़े: चार माह में दोगुनी हुई चांदी की दीवाली तक और बढ़ेगी चमक

मंगलवार को प्रियंका गांधी ने सीएम को लिखा कि कानपुर, गोंडा व गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान खींचना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई।

गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी करीब एक महीने से लापता हैं। परिवार को अपहरण की आशंका है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला था। परिजन परेशान हैं।

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें, साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए।

Related Articles

Back to top button