कथित पुजारी पर छेड़खानी का आरोप, जमकर हुई पिटाई

जुबिली न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बाते करते हैं लेकिन राज्य में लगातार सामने आ रही घटनाएं उनके दावों की पोल खोल रही हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है।

थाना विभूतिखण्ड के नर्रा बाबा चौराहे के पास एक युवक को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा। आरोप है कि यह युवक एक पांच साल की बच्ची के साथ कुछ गलत हरकत कर रहा था। इतना ही नहीं लोगों ने बताया कि आरोपी युवक लड़कियों से अक्सर छेड़खानी करता था। जब कुछ लोगों ने उसकी इस हरकत पर पिटाई की तो पीड़ित लड़कियों ने भी उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी ने लड़कियों के पैर छूकर माफ़ी भी मांगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पास के ही हनुमान मंदिर का पुजारी है, जिसका नाम विजय कुमार पाण्डेय है। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर समय पर ना आने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के मंच से ‘भारत माता की जय के नारे’ नहीं लगते

यह भी पढ़ें : रसोई में टंगी पेंटिंग ने एक ही झटके में बना दिया करोड़पति

Related Articles

Back to top button