जुबिली स्पेशल डेस्क
असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
मंगलवार (17 फरवरी 2026) को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सरमा ने दावा किया कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
भूपेन बोरा ने सोमवार (16 फरवरी 2026) को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार नहीं किया और उन्हें फैसला वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश भी की। इस बीच बोरा ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार के लिए समय मांगा था।
BJP में शामिल होने की तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि दिलीप सैकिया उनके पार्टी में शामिल होने की सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सरमा के मुताबिक, गुवाहाटी और उत्तर लखीमपुर के कई कांग्रेस नेता भी बोरा के साथ BJP का दामन थाम सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनके शामिल होने को मंजूरी दे दी है और स्वागत किया है। असम की सियासत में इस संभावित बदलाव को चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
Jubilee Post | जुबिली पोस्ट News & Information Portal
