राज्य ताइक्वांडो में यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों का रहा जलवा

लखनऊ. लखनऊ के यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों ने 39वीं सब-जूनियर, 7वी कैडेट, 41वीं जूनियर तथा 40वीं सीनियर क्युर्गी तथा 7वीं पूमसे बालक व बालिका राज्य ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में लखनऊ जिले टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 स्वर्ण सहित 14 पदक जीतकर परचम लहराया।

के0 डी0 सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में गत 15 से 18 मई 2023 को आयोजित इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 8 रजत तथा 5 कांस्य पदक सहित 14 पदक जीते।

यश ताइक्वाण्डो अकादमी के पदक विजेताओं को अकादमी अध्यक्ष श्री राज कुमार जी व समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी। यह सभी खिलाड़ी यश ताइक्वाण्डो अकाडमी गोमती नगर विस्तार शाखा में हिम प्रीत सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

यह जानकारी यश ताइक्वाण्डों अकादमी के सचिव व मुख्य प्रशिक्षक हिम प्रीत सिंह (सह-संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन) ने दी।पदक विजेता इस प्रकार हैः-क्योर्गी इवंेटस्वर्ण: अयाती शुक्ला। रजत: शिवम जोशी, गौरव रतन बरनवाल, शाहरुख खान, आयूषी जोशी, नेहा चैहान, मानया ओझा, आरव राजवंश तथा आयुषमान कुमार।कांस्य: अर्नव पठानिया, अंशिका मौर्या, त्रिनब अग्रवाल, अर्श अली खान तथा अर्थव मिश्रा।

Related Articles

Back to top button