सत्यमेव जयते बनाम भ्रष्टाचार दिवस

 

न्यूज डेस्क

पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से आज जमानत मिली। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का कांग्रेसियों ने स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर पर चिदंबरम को जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई। सत्यमेव जयते।

वहीं कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार दिवस मना रही है। 74 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने 4 दिसंबर को जमानत दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।

पी. चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने पिता को जमानत मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि आखिर 105 दिनों के बाद जमानत मिल गई।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि न्याय में देरी अन्याय है। यह काफी पहले ही मिलना चाहिए था। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी चिदंबरम को जमानत मिलने का स्वागत किया और कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद यह हुआ है।

वहीं बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता जमानत पर बाहर आने वालों के क्लब में शामिल हो गए हैं और धन शोधन मामले में पूर्व मंत्री को जमानत मिलने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भ्रष्टाचार का उत्सव मनाने का उदाहरण है। चुटकी लेते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र भी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार का उत्सव मनाने का यह उदाहरण है। अंतत: चिदंबरम भी जमानत पर बाहर आने वालों के क्लब में शामिल हो गए। चिदंबरम उस क्लब में शामिल हो गए जिसमें सोनिया गांधी,  और शशि थरूर आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : वकील पर क्यों भड़के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश

यह भी पढ़ें : बीजेपी सांसद का राहुल बजाज पर तंज, कहा-किसानों का…

यह भी पढ़ें : संघ को क्यों नोबेल विजेता नायपॉल की याद आई

Related Articles

Back to top button