Paris Olympics 2024 Day 12 Updates: विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में घोष‍ित किया गया अयोग्य… भारत का एक ‘GOLD’ हाथ से गया

 

जुबिली स्पेशल डेस्क

विनेश फोगाट को लेकर इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही है। दरअसल कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट को अब अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों ने आज बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था।

बताया जा रहा है कि आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। भारतीय ओलम्पिक के अनुसार यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है।

रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

 

Related Articles

Back to top button