एक ऐसा देश जहां पर पटाखे बेचने पर जेल की हवा खानी पड़ती है

दुबई। भारत में दीपावली का पर्व बहद धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इतना ही नहीं लोग पटाखे जलाकर इस पूर्व को मना रहे हैं लेकिन एक ऐसा देश है जहां पटाखों पर पूरी तरह से रोक है और अगर किसी भी व्यक्ति को पटाखा बेजते हुए पकड़ा जायेगा तो उसे तीन महीने की कैद या फिर भारी जुर्माना देना होता है।

दरअसल दुबई में दीपावली के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक है। ऐसे में वहां पर किसी भी व्यक्ति को पटाखा बेचने की अनुमति नहीं है। जानकारी के मुताबिक यहां पर पकड़े जाने पर 5000 दिरहम (1361 डॉलर) का जुर्माना लगाया जाता है।

दुबई नगरपालिका दीपावली के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इसके लिए वह जागरूकता अभियान भी तेज चला रहा है। बता दें कि दुबई में किसी भी कार्यक्रम में पटाखों का प्रयोग करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।

Related Articles

Back to top button