Olympics Live: बजरंग ने जीता कुश्ती में कांस्य

  • टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन
  • भारत के खाते में अब हैं 6 मेडल
  • अदिति अशोक मेडल जीतने से चूकीं
  • आज नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलम्पिक के 16वें दिन पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

इसके साथ ही भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है। अब भारत की झोली में छह पदक हो गए है। बजरंग पूनिया ने शुरुआत में जबरदस्त दांव लगाते हुए कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को संभलने का मौका नहीं दिया और शुरुआत में ही 8-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली थी।

इससे पूर्व शनिवार को भारत का गोल्फ में पहला पदक जीतने का सपना उस समय टूट गया जब महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रही है। हालांकि उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। अब से थोड़ी देर में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का फाइनल भी होना है।

बजरंग ने अपने विरोधी पहलवान के खिलाफ शुरुआत में अच्छा खासा दबाव बना लिया था। इसका उन्हें बड़ा लाभ मिला और दो-दो बार 2-2 अंक बटोरकर लीड को 6-0 कर लिया। इसके बाद केवल 50 सेकंड का मुकाबला बचा हुआ था और इसके बाद बजरंग ने और जोश दिखाते हुए दो और अंक हासिल कर लिए और मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button