दिल्ली में हटा नाइट कर्फ्यू , पूरी तरह खुलेंगे स्कूल

जुबिली न्यूज डेस्क

पूरे देश में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नये मामले काफी कम आ रहे हैं। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने के साथ-साथ कई और सहूलियत देने का फैसला किया है।

राजधानी दिल्ली में अब नाइट कर्फ्यू नहीं होगा और स्कूल 1 अप्रैल से खोले जा सकेंगे। इस फैसले के बाद अब दिल्ली के लोग देर रात तक रेस्टोरेंट और दुकान खोल सकेंगे।

हालांकि यह छूट तभी तक जारी रहेगी जब तक पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत से कम रहेगा। वहीं स्कूलों को भी खोलने का फैसला कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें  : रूस पर यूरोपियन यूनियन ने लगाए बेहद कड़े प्रतिबंध

यह भी पढ़ें  : NSE Scam : आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें  :  रूस पर प्रतिबंधों के बाद बढ़त के साथ खुले एशियाई बाजार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘स्थिति में सुधार की वजह से डीडीएमए ने सभी प्रतिबंध वापस ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से स्कूल पूरी तरह से ऑफलाइन काम करेंगे। मास्क नहीं पहनने पर अब 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और सरकार इसको लेकर कड़ी नजर रखेगी।

1 महीने पहले कम हुई थी पाबंदियां

इससे पहले 27 जनवरी 2022 को दिल्ली सरकार ने राज्य में कोरोना की पाबंदियों में ढील दी थी। तब DDMA की बैठक में राजधानी से वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया था। इसके साथ ही बाजारों से भी ऑड-ईवन सिस्टम को भी हटा लिया गया था। जिससे सभी दुकानें हर दिन खुलना शुरू हो गई थीं।

यह भी पढ़ें  : भाजपा विधायक ने कहा-मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीने सरकार

यह भी पढ़ें  : यूक्रेन संकट : रूस के अरबपतियों ने गवाएं 90 अरब डॉलर

Related Articles

Back to top button