फिर बीमार हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पीजीआई के इमरजेंसी-2 में हुए भर्ती

न्यूज डेस्क

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ एक बार फिर खराब हो गया है। वो करीब 12 बजे संजय गाँधी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद इमरजेंसी-2 में भर्ती कर लिया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड, खून की जांचे, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की जांच की गई। जांच की गई रिपोर्ट आने के बाद सामान्य होने पर करीब 45 मिनट बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है। बीते करीब दो महीने से लगातार उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इससे पहले पीजीआई में इलाज के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद से  वह आराम कर रहे हैं।

इन दिनों मुलायम सिंह यादव का शुगर लेवल तथा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, जिसका नियमित अंतराल पर चेकअप होता है। इससे पहले मुलायम सिंह का कभी लखनऊ के अस्पताल में तो कभी दिल्ली में इलाज चल रहा है। इस बीच सदन की सदस्यता के कार्यक्रम  के दौरान मुलायम व्हील चेयर पर लोकसभा पहुंचे थे।

ये भी पढ़े: इन नेताओं को पीछे छोड़ मोदी बने सबसे ताकतवर शख्स

खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के पहले शपथ ली। मुलायम को उनके पुत्र अखिलेश यादव व्हील चेयर पर लेकर आये थे। उनके सदन में आने के बाद कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने लोकसभा महासचिव से बोला कि मुलायम बीमार चल रह हैं इस वजह से पहले शपथ दिलायी जाये।

Related Articles

Back to top button