साक्षी और जीवा का ये मस्ती भरा वीडियो आपने देखा क्या

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खत्म होने के बाद से वेकेशन एन्जॉय कर रहे है। इन दिनों धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में हैं। उनकी पत्नी साक्षी वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच साक्षी ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जोकि जमकर वायरल हो रहा है।

साक्षी ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में साक्षी जिवा के साथ मिलकर वह फेमपार्क में मस्ती करती नजर आ रही हैं। बता दें कि फेमपार्क एक प्राइवेट फार्म है, जहां आम लोगों को एंट्री नहीं मिलती है। इसमें सेलिब्रिटी ही जा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

धोनी की इसी फैमिली वेकेशन के दौरान साक्षी का बर्थडे भी मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इससे पहले धोनी ने एक वीडियो शेयर किया था इस विडियो में धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ डांस करते हुए भी दिखे।

गौरतलब है कि धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह आईपीएल में खेलते दिखे, लेकिन वह पूरी तरह से फॉर्म में नजर नहीं आए। धोनी हालांकि साफतौर पर कह चुके हैं कि आईपीएल में वह इसके बाद भी खेलते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button