वीडियो : लॉकडाउन में इंसान नहीं बंदर ऐसे काट रहा है लोगों की पतंग

स्पेशल डेस्क   

पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ। खुद पीएम मोदी ने लोगों घर पर रहने की अपील की है। इस वजह से लोग घर पर रहकर अपनी छतों पर पतंग उड़ाकर अपना वक्त काट रहे हैं। सडक़ों पर सन्नाटा पसरा है और जानवर भी घुमते नजर आ रहे हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता एक छत पर आदमी की जगह बंदर पंतग उड़ाता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी भी खूब छूट रही है।

https://twitter.com/susantananda3/status/1250609902134759424?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1250609902134759424&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabar.ndtv.com%2Fnews%2Fzara-hatke%2Fmonkey-flying-a-kite-in-a-unique-style-during-coronavirus-lockdown-video-goes-viral-2212650

हालांकि यह वीडियो कहा है इसकी अभी तक पुष्टिï नहीं हो सकी है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब तक इसे चार हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बंदर छत की टंकी पर बैठकर मजे से लोगों की पतंग काटता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button