यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों का तबादला

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन में दूसरी बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बार 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने अपने पास मौजूद कई विभाग नए अधिकारियों को सौंप दिए हैं।

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां:

  • एस.पी. गोयल (मुख्य सचिव): अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिकप, सीईओ यूपीडा और उपशा समेत कई पदों से मुक्त।

  • दीपक कुमार: बेसिक व माध्यमिक शिक्षा से अवमुक्त; अब अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिकप, सीईओ यूपीडा और नागरिक उड्डयन का प्रभार।

  • पार्थसारथी सेन शर्मा: चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा के साथ अब बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग भी।

  • अमित कुमार घोष: सचिवालय प्रशासन, पशुपालन और मत्स्य विभाग से मुक्त।

  • मुकेश कुमार मेश्राम: पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य से हटकर सचिवालय प्रशासन, पशुपालन और मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी।

  • अमृत अभिजात: नगर विकास से हटाकर पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग।

  • संजय प्रसाद: नागरिक उड्डयन विभाग से मुक्त; मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह, सूचना और अन्य विभाग यथावत।

  • अजय चौहान: लोक निर्माण विभाग के साथ अब उपशा का अतिरिक्त प्रभार।

  • आलोक कुमार-III: सामान्य प्रशासन और भाषा विभाग से हटाकर जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के नोडल अधिकारी।

  • पी. गुरूप्रसाद: नगर विकास और नगरीय रोजगार विभाग का प्रभार।

  • मनीष चौहान: सचिवालय प्रशासन और सामान्य प्रशासन विभाग।

  • रणवीर प्रसाद: खाद्य एवं रसद और उपभोक्ता मामलों के साथ अब राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

  • अनामिका सिंह: हाल ही में बरेली मंडलायुक्त बनी थीं, अब खाद्य एवं रसद आयुक्त।

  • भूपेंद्र एस. चौधरी: नए बरेली मंडलायुक्त नियुक्त।

Related Articles

Back to top button