संजय राउत ने अब दी राहुल गांधी को नसीहत

स्पेशल डेस्क
मुम्बई। कांग्रेस इन दिनों सरकार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर बरस रहे हैं। उन्होंने हाल में मोदी सरकार को घेरते हुए झारखंड की चुनावी रैली में कहा था कि नरेंद्र मोदी ने कहा था-मेक इन इंडिया। अब आप जहां भी देखो, अब मेक इन इंडिया नहीं…रेप इन इंडिया है। इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और माफी मांगने के लिए दबाव बनाया था लेकिन राहुल गांधी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बरसते नजर आये और कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। हालांकि उनका यह बयान शिवसेना को रास नहीं आ रहा है।
शिवसेना के संजय राउत ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। सावरकर का सम्मान होना चाहिए।
नेहरू-गांधी की तरह सावरकर ने भी देश के लिए अपना जीवन लगा दिया। ऐसे हर महानायक का सम्मान करने की जरूरत है। वीर सावरकर पूरे देश के लिए भगवान की तरह हैं, महाराष्ट्र के लिए नहीं सावरकर के नाम पर आत्मसम्मान है, साथ ही देश को भी गर्व है. नेहरू और गांधी की तरह सावरकर ने भी अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। हमें ऐसे हर भगवान जैसे लोगों का आदर करना चाहिए।



