लखनऊ जिला एथलेटिक्स टीम घोषित

लखनऊ। आगामी 57वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर (अंडर-18 एवं अंडर-20 पुरुष/ महिला) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा सोमवार को कर दी गई। लखनऊ टीम का चयन गत 23 सितंबर को आयोजित जिला अंडर-20 व अंडर-18 पुरुष व महिला वर्ग सलेक्शन ट्रायल चैंपियनशिप के माध्यम से किया गया।

लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि 57वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर (अंडर-18 एवं अंडर-20 एवं पुरुष/ महिला) एथलेटिक्स चैंपियनशिप आगामी 27 से 29 सितंबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ (साई लखनऊ) में आयोजित होगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए सचिव बीआर वरुण (9415027942) से संपर्क कर सकते है।

लखनऊ जिला अंडर-20 एवं अंडर-18 पुरुष व महिला एथलेटिक्स टीम इस प्रकार है:-
  • पुरुष अंडर-20 टीम : आयुष कुमार, उदयराज यादव, विकास कुमार, प्रथम त्रिपाठी, कुलदीप यादव, इंद्रजीत, पंकज यादव, अनुपम, चंद्रमणि त्रिपाठी, नरोत्तम कुमार।
  • महिला अंडर-20 टीम : रशिका कुशवाहा, श्रेया यादव, प्रतीक्षा यादव, रूबी देवी, रागिनी सिंह, शैली श्रीवास्तव।
  • पुरुष अंडर-18 टीम : जय सिंह, आशुतोष सैनी, प्रांशु पाल, जतिन कुमार, युवराज चौहान, नंदन वर्मा, हर्ष कुमार, अयाज खान, शैलेंद्र कुमार, सागर गुप्ता, अविनाश कुमार।
  • महिला अंडर-18 टीम : तनप्रीत कौर, ओमनी यादव, यशस्वी दुबे, सृष्टि कश्यप, राजश्री पाठक, प्रज्ञा जैन, दिव्यांशी शर्मा, मीमांशा त्रिपाठी।

Related Articles

Back to top button