… अभी और बढ़ सकता है लॉकडाउन

स्पेशल डेस्क

कोरोना वायरस लगातार अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। कोरोना को देखते हुए सरकार लॉकडाउन को और आगे बढ़ा सकती है। केंद्र सरकार से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन-4 के खत्म होने के बाद यानी 31 मई के बाद दो हफ्ते का और लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

रअसल देश में कोरोना के मामले एकाएक से बढ़ गए है। भारत में अब तक 151,767 लोग कोरोना की चपेट में है। इतना ही नहीं कोरोना का मामले 14 दिन में दोगुने हो रहे है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा भी पिछले 16 दिनों में दोगुना होकर 4,337 हो गया है।

ऐसे में सरकार के पास लॉकडाउन के आगे बढ़ाने के आलावा कोई चारा भी नहीं है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 11 शहरों पर ज्यादा पैनी नजर रखी जाएगी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की माने तो जहां देश के कोविड -19 के 70 प्रतिशत मामले हैं , वहां पर सरकार का ज्यादा फोकस होगा।

ये भी पढ़े: ये तस्वीर खून के आंसू रूला देगी… भूखी-प्यासी मर गई मां और बच्चा तब भी जगा रहा

ये भी पढ़े: कहीं इन्हें भूख न मार दे…

लॉकडाउन-5 में इन शहरों पर होगी खास नजर

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता हैं, इसके अलावा इसमें पुणे, ठाणे, जयपुर, सूरत और इंदौर जैसों शहरों पर सरकार का पूरा फोकस होगा। जानकारी यह भी मिल रही है कि सरकार राज्यों को कुछ और छूट भी दे सकती है। उसमें कहा जा रहा है कि राज्यों को धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला करने की स्वतंत्रता होगी।

ये भी पढ़े: अब पुजारियों पर आया संकट तो CM योगी से लगाई गुहार

ये भी पढ़े: किशोरियों के स्वस्थ्य होने की सूचक है माहवारी

लॉकडाउन -5 में कंटेनमेंट जोन को कम किया जा सकता है। पहले 30 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। हालांकि सरकार लॉकडाउन-4 के दौरान भी कई तरह की छूट दे चुकी है। एयरपोर्ट को खोल दिया गया है जबकि मजदूरों के लिए ट्रेन चलायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button