सीढ़ी चढ़ते हुए गिरे लालू प्रसाद यादव, कंधे की हड्डी टूटी

जुबिली स्पेशल डेस्क
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल लालू प्रसाद यादव एक बड़े हादसे का शिकार हो गए है।
हादसा इतना खतरनाक था कि उनकी कंधे की हड्डी टूट गई है। स्थानीय मीडिया की माने तो लालू प्रसाद यादव पटना में राबड़ी देवी आवास में सीढ़ी चढऩे के दौरान गिर पड़े हैं।
इसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। साथ ही उनके कमर में भी चोट बताई जा रही है।

लालू प्रसाद यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनका पूरा ध्यान रख रही है और प्लास्टर होने के बाद उनको घर भेजा जायेगा।
हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा घबराने जैसी कोई बात नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि आरजेडी प्रमुख के दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। इसलिए उन्हें घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है।



