मुंबई में कोरियाई लड़की से छेड़छाड़, देखें वायरल वीडियो

जुबिली न्यूज डेस्क

मुंबई से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोरिया से मुंबई आई एक व्लॉगर के साथ छेड़खानी की गई। यूट्यूबर यह युवती मुंबई के एक गली में वीडियो बना रही थी, इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है

वीडियो शेयर करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है। युवती रात करीब 8 बजे उपनगरीय खार इलाके में लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी (20) के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।

वीडियो में क्या?

वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने उसके विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। महिला घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1598205954751074306

 

जब यह घटना सामने आई तो मुंबई पुलिस ने तुरंत ट्विटर यूजर से संपर्क किया। गुरुवार सुबह, मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर सभी को सूचित किया कि वीडियो में दिख रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button