किसान आंदोलन : खिलाड़ियों के इस कदम से आंदोलन को मिल रही है नई जान

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को कई लोग समर्थन देने में आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत किसानों का समर्थन कर रहा है।

देश के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने किसानों के इस आंदोलन को समर्थन दिया है। इसके साथ कृषि कानूनों के विरोध में अपना अवॉर्ड वापस करने के लिए सोमवार को मार्च निकाला है।

सभी लोग राष्ट्रपति  से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया। बता दें कि किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पंजाब और कई राज्यों के खिलाड़ी सामने आये।

करीब देश के 30 मौजूदा और पूर्व खिलाडिय़ों ने अपना सम्मान लौटाने के लिए आगे आए है। पहलवान करतार सिंह  ने कहा कि 30 खिलाड़ी मार्च कर राष्ट्रपति को अपना सम्मान लौटाने जा रहे हैं, लेकिन पंजाब और अन्य इलाकों से कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा करना चाहते हैं।

किसान कानून को लेकर देश में चल रहा किसान आंदोलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भारत सरकार पर किसानो के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए आंदोलन के समर्थन में पद्म विभूषण लौटा दिया है। उनके साथ ही अकाली दल के एक और नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण/सम्मान लौटाने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button