झारखंड : STF ने गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर

जुबिली स्पेशल डेस्क

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार को एनकाउंटर में मार गिराया है। बता दे कि अमन साहू का नाम NTPC डीजीएम हत्याकांड में आया था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

अमन साहू, रांची के छोटे से गांव मतबे का निवासी था। उसने पूरे झारखंड में आतंक मचा रखा था। उसके खिलाफ झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले पूर्व से दर्ज थे। इसके अलावा नक्सली के साथ उसका खास कंनेक्शन था। हार्डकोर नक्सली के तौर पर उसकी पहचान थी। करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था।

Related Articles

Back to top button