चतुर्थ शैल बाला स्मारक खुली शतरंज : TOP सीड बाथम उलटफेर का शिकार

लखनऊ। स्थानीय प्रिसीजन चेस अकादमी में खेली जा रही चतुर्थ शैल बाला स्मारक खुली शतरंज प्रतियोगिता के द्वितीय चक्र में सर्वोच्च वरीय पवन बाथम रोमांचक खेल में उलटफेर का शिकार हो गये।

पवन को शिवम पांडे के विरुद्ध शिकस्त का सामना करना पडा। जबकि पृथ्वी सिंह सनी कुमार सोनी पर आसान जीत दर्ज करने पर सफल रहे।

तनिष्क गुप्ता ने अर्जुन सिंह को मध्य के खेल में पराजित किया तथा अमन अग्रवाल नें शान्वी अग्रवाल के विरुध पूरा अंक प्राप्त किया। डेविड युंग ने अभिज्ञान पटेल को पराजित किया।

द्वितीय चक्र के उपरांत शिवम, पृथ्वी, तनिष्क, अमन तथा डेविड युंग सभी 2-2 अंकों सहित बढत पर है। पवन, सनी, अर्जुन, सान्वी, संयम, मानस, पुनीत, यश, मैत्रीय एवं आर्यन पाण्डेय सभी 1-1 अंकों सहित द्वितीय स्थान पर चल रहे है।


इससे पूर्व कल प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में सभी वरीय खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे। प्रथम चक्र में पवन बाथम नें जूनियर संयम श्रीवास्तव को पर्क डिफेन्स में, पृथ्वी सिंह ने मानस तुलसानी को बिशप्स ओपनिंग में, तनिष्क गुप्ता ने अक्षत भटनागर को लन्दन सिस्टम में, अमन अग्रवाल ने यश सैलानी को क़ुईन्स गैम्बिट में, शिवम् पाण्डेय ने आकाश त्रिपाठी को क़ुईन्स गैम्बिट में, शनि कुमार सोनी ने निखर सक्सेना को सिसिलियन डिफेन्स में और अर्जुन सिंह ने पुनीत गुरनानी को सिसिलियन डिफेन्स में शिकस्त दी. डेविड युंग, सान्वी अग्रवाल और अभिज्ञान पटेल भी अपने – अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर आगे बढ़ गए।

Related Articles

Back to top button