ISSF World Cup : भारत ने जीते इतने GOLD

जुबिली स्पेशल डेस्क

विश्व कप शूर्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का दबदबा देखने को मिल रहा है। भारत ने अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण पदक जीता है।

इसके साथ ही भारत के अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा देश के लिए एक और सोना जीता है।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31-29 से पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस तरह से भारत ने इस चैम्पियनशिप में 11 स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

हालांकि दोनों एक समय 1-3 से पीछे थे लेतिकन बाद में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-3 से बढ़त बनाकर विरोधी टीम पर अच्छा खासा दबाव बना लिया। इसका नतीजा यह रहा कि भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

https://twitter.com/OfficialNRAI/status/1373868594686091264?s=20

 

Related Articles

Back to top button