क्या बिहार के बाद झारखंड में होने वाले है खेला?

रांची। झारखंड में नई सरकार बन चुकी है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई के रूप में नया सीएम मिल गया है लेकिन नई सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है और उनके कुनबे में पाला बदलने का खेल भी खूब देखने को मिल रहा है।

इतना ही नहीं बिहार में जैसे ही सरकार बदली है वैसे ही अब झारखंड में नई सरकार पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि महागठबंधन के साथ बड़ा खेला होने वाला है?

( Image Source :Champai Soren Facebook )

हालांकि कांग्रेस के विधायक इस बात से इनकार कर रहे हैं और चंपई सोरेन के लिए हालात असमान्य हैं। कांग्रेस के 12 विधायक काफी नाराज है और नई सरकार में भूमिका चाहते हैं। 8 आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच चुके हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस इनको कैसे संभालती है।

Related Articles

Back to top button