क्या जाने वाली है एकनाथ शिंदे की CM की कुर्सी ?

जुबिली स्पेशल डेस्क

महाराष्ट्र की सियासत में कब क्या-क्या हो जाये ये किसी को पता नहीं है। शिंदे कुर्सी कितने दिन रहेगी ये पता नहीं है क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। एकनाथ शिंदे के गुट ने शिवसेना से बगावत कर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया था। महाराष्ट्र के इस सत्ता संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल आ सकता है

ऐसी खबरे आ रही है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने उनके हक में फैसला नहीं सुनाया तो एकनाथ शिंदे की कुर्सी जाना तय माना जा रहा है।

सुनवाई पूरी हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट में फैसला रिजर्व है। खबर है कि 11 या 12 मई को कोर्ट फैसला सुना सकता है। क्योंकि जिन पांच जजों की संविधान पीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई है, उनमें एक जज 15 मई को रिटायर हो रहे हैं। इसलिए उनके रिटायरमेंट से पहले फैसला सुनाए जाने की चर्चा है।

इस वजह से सभी की नजरें अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। कई लोग सीएम पद की दावेदारी ठोंक रहे हैं लेकिन अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट अगला कदम क्या उठाती है।

एकनाथ शिंदे और 40 शिवसेना विधायकों की पार्टी से बगावत और बीजेपी के साथ सरकार बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर दोनों पक्षों का मत सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। जानकार मानते हैं कि इस हफ्ते कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।

इन 16 विधायकों पर SC में लटकी है अपात्रता की तलवार

  • 1- एकनाथ शिंदे (मुख्यमंत्री) विधानसभा क्षेत्र – कोपरी-पाचपाखाडी (ठाणे)
  • 2- अब्दुल सत्तार ( कृषि मंत्री) विधानसभा क्षेत्र- सिल्लोड (औरंगाबाद)
  • 3- तानाजी सावंत (स्वास्थ्य मंत्री) विधानसभा क्षेत्र- परंडा (उस्मानाबाद)
  • 4- यामिनि जाधव (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – भायखला (मुंबई)
  • 5- संदीपान भुमरे (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – पैठण (औरंगाबाद)
  • 6- भरत गोगावले (विधायक और शिंदे के चीफ वीप) विधानसभा क्षेत्र – महाड (रायगड)
  • 7- संजय शिरशाट (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – औरंगाबाद पश्चिम
  • 8- लता सोनावणे (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – चोपडा (जलगांव)
  • 9- प्रकाश सुर्वे (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – मागाठाणे (मुंबई)
  • 10- बालाजी किणीकर (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – अंबरनाथ (ठाणे)
  • 11- बालाजी कल्याणकर (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – नांदेड उत्तर (नांदेड)
  • 12- अनिल बाबर (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – खानापुर (सांगली)
  • 13- महेश शिंदे (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – कोरेगांव (सातारा)
  • 14- संजय रायमूलकर (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – मेहकर (बुलढाणा)
  • 15- रमेश बोरनारे (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – विजापुर (औरंगाबाद)
  • 16- चिमणराव पाटील (विधायक) विधानसभा क्षेत्र – खानापुर (सांगली)

Related Articles

Back to top button