सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिश, कोहली के साथ खेलेंगे मैक्सवेल

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क

दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हो रही है। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं। नीलामी सूची में 164 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं। उन्हें RCB ने खरीदा।

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1362350219040460801?s=20

वहीं युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रिस मॉरिश आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍हें रॉजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी हो गया है।

India Premier League 2021 Auction Live Updates

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए भी जमकर बोली लगी है। 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। रॉजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 4.40 करोड़ में खरीदा है. शिवम दुबे IPL 2021 में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। CSK ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा है। मोईन अली को RCB ने रिलीज किया था।

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्होंने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है।

Related Articles

Back to top button