धनतेरस पर किस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू? जानें

जुबिली न्यूज डेस्क

आज धनतेरस है। काफी लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। धनतेरस के दिन नए बर्तन, नई झाड़ू और नए गहने खरीदे जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से इनका दोगुना लाभ व्यक्ति को प्राप्त होता है। हालांकि ये सभी वस्तुएं शुभता तभी प्रदान करती हैं जब इन्हें शुभ मुहूर्त में खरीदा जाए। आइये जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या है पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त।

धनतेरस 2024 पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त उदया तिथि पर पड़ रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की खरीदारी 30 अक्टूबर, दिन गुरुवार को की जाएगी। हालांकि पूजा 29 अक्टूबर की रात को करना शुभ लेकिन पूजा हो जाने के बाद भी खरीदारी करना उत्तम होगा।

पहला शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर, 10:31am – 30 अक्तूबर, 6:32am
दूसरा शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर, 6:31pm – 8:13pm
तीसरा शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर, 5:38pm – 6:55pm

धनतेरस की तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर को शाम के समय है। यूं तो सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को भी है लेकिन वह मुहूर्त तिथि के शुरू होने से पहले का है। ऐसे में उस मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदने का कोई लाभ नहीं होगा।

धनतेरस की तिथि 29 अक्टूबर को आरंभ होगी और उसी के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा जो शाम को 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वहीं, 30 अक्टूबर को उदया तिथि में त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर, 10:31am – 30 अक्टूबर, 1:15 दोपहर
चर 9:18am – 10:41am
लाभ 10:41am – 12:05 दोपहर
अमृत 12:05दोपहर- 1:28दोपहर

भगवान धनवंतरी की पूजा धनतेरस के दिन यानी कि 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और रात 8 बजकर 44 मिनट पर पूजा मुहूर्त का समापन होगा। इसके अलावा, इस दिन प्रदोष काल में भी पूजा कर सकते हैं।

पूजा मुहूर्त 6:31pm – 8:13pm
प्रदोष काल 5:38pm – 8:13pm
वृषभ काल 6: 31pm – 9:27pm
ब्रह्म मुहूर्त 4: 48am – 5:40am
विजय मुहूर्त 1:56 दोपहर – 2:40 दोपहर
गोधूलि मुहूर्त 5:38pm- 6:04pm

प्रदोष काल का समय शाम को 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा औरज रात 8 बजकर 13 मिनट पर इसका समापन होगा। धनतेरस की पूजा इन दोनों मुहूर्तों में करने से उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी और घर में सुख-समृद्धि भी आएगी।

Related Articles

Back to top button