आपसी रंजिश में मारी गोली, दो कामगार घायल

क्राइम डेस्क

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले दो युवकों पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से दो कामगार गंभीर रुप से घायल हो गये है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका  इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के अहरौला के चांदनी चौक स्थित नगेंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर सोमवार सुबह सात बजे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने की ताबड़तोड़ पिस्टल से फायरिंग की। गोली लगने से दुकान पर भट्ठी जला रहे दो कामगार गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि इससे पहलेनागेंद्र मोदनवाल  के भाई जितेंद्र मोदनवाल की 2018 को पास के ही मतलूपुर स्थित दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को इसी तरह से अंजाम दिया गया था। इस वजह से पुलिस इस गोलीबारी को उसी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है।

पुलिस के अनुसार जितेंद्र हत्याकांड की साजिश जेल में रची गई थी। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस हत्याकांड में गिरफ्तार हुए लोगों में कुछ लोग जल्द ही जमानत पर रिहा हुए थे।

हालांकि बताया जा रहा है कि बदमाशों के निशाने पर नगेंद्र मोदनवाल थे, लेकिन मौके पर नहीं होने से वो बच गए। बदमाश गोली मारने के बाद अतरौलिया की ओर फरार हो गए।

वहीं सीओ रामजन्म ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घायलों में नंदू सोनी (50) पुत्र जिया लाल निवासी बंदीपुर, अंबेडकरनगर और आकाश मौर्य (18) पुत्र बृजलाल निवासी सिपाह, अहरौला को गोली लगी है।

Related Articles

Back to top button