अवैध कॉलोनियों को मिली केंद्र से मंजूरी, 79 गांवों का होगा शहरीकरण

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को केंद्र सराकर ने बुधवार को मंजूरी दे दी। उपराज्यपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक धारा 81 के तहत दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। दिल्ली में 79 गांवों का शहरीकरण होगा। इससे दिल्ली में रह रहे करीब 40 लाख लोगों को फायदा होगा।

ये भी पढ़े: सुस्ती से नौकरियों पर गहराया संकट, यहां 35 लाख हुए बेरोजगार

बता दें कि दिवाली से पहले मोदी सराकर की कैबिनेट ने दिल्ली में बनी अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी दी थी। बुधवार को इस पर मुहर लगा दी। वहीं, आप सरकार ने दिल्ली की अवैध कालोनियों को नियमित करने पर केंद्र के फैसले का स्वागत किया।

ये भी पढ़े: गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा- ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं

Related Articles

Back to top button