पत्नी को छोड़ दूसरे के साथ थे अवैध संबंध, पकड़ा गया तो…

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बांका। युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर चार बच्चों की मां से प्यार करता था। दोनों के इस अवैध संबंध के कारण प्रेमिका के परिवार के लोग नाराज थे और इसे लेकर कई बार पंचायत भी कर चुके थे, लेकिन प्यार में अंधे हो चुके दोनों अपनी आदत से बाज नहीं आ रही थे।

जब पत्नी के घर वालो ने प्रेमी महिला के घर पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया, तो गुस्से में आकर महिला के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बिहार के थाना बांका के लोधम पंचायत की है।

ये भी पढ़े: ये तस्वीर बता रही है इनकी नजर में क्या है सोशल डिस्टेंसिंग

ये भी पढ़े: अब पैसा रहेगा सुरक्षित, को-ऑपरेटिव बैंक पर नजर रखेगा RBI

पति महेश बेंगलुरू में रहकर नौकरी करता था, वह लॉकडाउन में घर आया था। इस दौरान परिवार ने उसकी शादी करवा दी। लेकिन उसका अवैध संबंध पहले ही गांव की ही ललिता से था, जो तीन सालों से निरंतर जारी था।

जानकारी के अनुसार रामकिशुन यादव की पत्नी ललिता चार बच्चों की मां थी। दोनों के अवैध संबंध की जानकारी होने पर राम किशुन के पिता की ओर से कई बार पंचायत भी कराई गई। लेकिन दोनों अपनी आदत से बाज नहीं आते थे।

ये भी पढ़े: कोविड-19 संकटकाल में महिला समूहों ने बनाई नई पहचान

ये भी पढ़े: सनी लियोनी ने फिर शेयर किया वीडियो, देखा क्या

ये भी पढ़े: उपचुनाव जीतना है तो रेड ज़ोन को ग्रीन ज़ोन में बदलें

प्रेमिका ललिता ने मंगलवार को प्रेमी महेश को बुलाया, तभी महिला के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर महिला के परिजनों ने मिलकर युवक को खंभे से बांधा और लाठी- डंडे से पीट- पीटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध के शक का आरोप लगाया है।

पूरे मामले में बांका थानाध्यक्ष राजेश झा का कहना था कि शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल महिला और उसके पति की गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: शिवराज मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह

ये भी पढ़े: नेपाल का पूरा गाँव ही हज़म कर गया चीन

Related Articles

Back to top button