लवली के इस्तीफे पर AAP ने क्या दी प्रतिक्रिया?

जुबिली स्पेशल डेस्क

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को बड़ा कल झटका लगा था। दरअसल दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने से दिल्ली कग्रेस काफी कमजोर हो गई ।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। दिल्ली कांग्रेस में घमासन मचा हुआ था।

कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को लेकर ही कांग्रेस के लोकल लेवल पर नराजगी थी। ऐसे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का इस्तीफा कांग्रेस को मुश्किल में डाल सकता है।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस्तीफे में आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन का जिक्र भी किया है।
बता दे कि लवली ने अपने इस्तीफे वाले पत्र में AAP से गठबंधन का विरोध किया है।
अब इस मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से सफाई दी जा रही है।   AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।।

सिंह ने कहा, ”उन्हें मैं धन्यवाद देता हूं कि दिल्ली में INDIA गठबंधन बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। सीएम की गिरफ्तारी हो रही थी तो कांग्रेस से सबसे पहले लवली ही पहुंचे थे, अब किसलिए वे ऐसा बोल रहे हैं वे जानें। ”

संजय सिंह ने कहा, ”यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, वे लोग इसका संज्ञान ले रहे होंगे। हमें प्रतीक्षा करनी चाहिए। यह चुनाव जनता लड़ रही है, दिल्ली में भी और देश में भी. लोग मन बना चुके हैं कि जेल जा जवाब वोट से देंगे। ”

कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के बीच है। दिल्ली में कांग्रेस के कुछ नेता इस गठबंधन के खिलाफ है। इस वजह से कांग्रेस में घमासन मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस वजह से लवली सिंह ने अपने पक्ष इस्तीफा दिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस मामले को कैसे सुलझाती है।

Related Articles

Back to top button