हॉकी इंडिया चुनाव : डॉ. आरपी सिंह ने किससे की नाम वापसी की अपील?

लखनऊ। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष  राकेश कात्याल और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने नामांकन किया है। चुनाव एक अक्टूबर है जबकि नाम वापसी 23 सितंबर को होगी।

इसी बीच उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव डॉ. आरपी सिंह ने राकेश कत्याल से अपना नामांकन वापस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हॉकी का एक महान खिलाड़ी हॉकी इंडिया का अध्यक्ष होगा। उन्होंने इसके साथ राकेश कात्याल के खेल हित में नामांकन वापस लेने की उम्मीद की।

Related Articles

Back to top button