भारतीय हॉकी टीम कोरोना की चपेट में

जुबिली स्पेशल डेस्क

कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है। कोरोना जहां आम आदमी को अपना शिकार बना रहा है तो दूसरी ओर राजनेता भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। खेल जगत पर भी कोरोना का खौफ साफ देखा जा सकता है। खेलों की दुनिया पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

हालांकि क्रिकेट बहाल हुआ है लेकिन वो भी बगैर दर्शक के खेला जा रहा है। उधर भारतीय हॉकी भी कोरोना की चपेट में आ गई है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाडिय़ों को कोरोना होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में रिपोर्ट करने के बाद कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया।

मनप्रीत के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह और ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद यह भी पता चला है कि गोलकीपर कृष्णा बी पाठक कोरोना की जद में है। उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा : उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री में क्यों ठनी?

यह भी पढ़ें : Covid-19 अस्पताल के उद्घाटन पर अखिलेश ने कसा तंज

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती क्यों सुशांत को बहनों को मिलने नहीं देती थी ?

Related Articles

Back to top button