UP के 17 जिलों में लू का अलर्ट

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। देश में गर्मी एक बार फिर उफान पर है। दिन में धूप और लू दोनों लोगों को काफी परेशान कर रही है। इतना ही नहीं देश के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री तक जा पहुंचा है। इस वजह से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी जहां बढ़ रही है तो वहीं लू की चपेट में देश के कई राज्य आ गए है।

शनिवार को यूपी के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इनमें बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन, महोबा, औरैया, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में लू चलने के आसार हैं।

PHOTO : SOCIAL MEDIA

उधर मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही कुछ राज्यों में हीटवेव का खतरा बना हुआ है। इस वजह से मौसम विभाग ने सावधान रहने को कहा है।

दिल्ली में कल 19 मई को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं राजस्थान में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने की उम्मीद की जा रही है।

वहीं जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज गर्म हवा चल रही है। इस वजह से लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशान हो रही है।

मौसम विभाग की माने तो अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली कड़कने के साथ सामान्य बारिश हो सकती है. वहीं असम और मेघालय के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है।

असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

Related Articles

Back to top button