प्रेमिका से बोला- फांसी लगाने जा रहा हूं, घर आई तो देखा

जुबिली न्यूज़ डेस्क

उज्जैन। पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रह रहे युवक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई कि उसने घटना से पहले प्रेमिका के पास फोन किया और बोला- मैं फांसी लगाने जा रहा हूं।

इस पर बदहवास प्रेमिका कमरे पर पहुंची तो चीख पड़ी। प्रेमी का शव उसकी चुनरी के सहारे फांसी पर झूल रहा था। ये घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के शिप्रा विहार कॉलोनी की है।

ये भी पढ़े: नेपाल के किस ऐलान के लिए पूरी दुनिया को है बेसब्री से इंतजार

ये भी पढ़े: यूपी का यह विश्वविद्यालय सरकार की बात मानने को तैयार नहीं

पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्गा कॉलोनी निवासी मनीष लोधी (30) अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर बापूनगर निवासी विनीता के साथ शिप्रा विहार कॉलोनी में एक किराए के कमरे में रहता था। दोनों हलवाई का काम करते हैं।

देर रात मनीष घर पर ही था। विनीता काम पर गई थी। रात करीब 10 बजे मनीष ने विनीता को फोन कर कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है। ये सुनकर उसने मनीष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने फोन काट दिया। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़े: RBI गवर्नर ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर ये कहा

ये भी पढ़े: अनेक विविधिताओं का इंद्रधनुष है भारतीय संविधान

Related Articles

Back to top button