डा.आनन्देश्वर पाण्डेय बने 36वें राष्ट्रीय खेल की समन्वय समिति के चेयरमैन

लखनऊ। 36वें राष्ट्रीय खेल (नेशनल गेम्स) का आयोजन इस साल गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा। इन खेलों के सुचारू आयोजन के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित राष्ट्रीय खेल-2022 समन्वय समिति (कोआर्डिनेशन कमेटी) का चेयरमैन डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ, महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ) को नियुक्त किया गया है।

यह जानकारी देते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष  अनिल खन्ना ने बताया कि 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात सरकार व गुजरात ओलंपिक संघ की संयुक्त मेजबानी में होंगे।  अनिल खन्ना ने अपने पत्र में विश्वास जताया कि डा.आनन्देश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में आईओए, आयोजन समिति, गुजरात सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और गुजरात राज्य ओलंपिक संघ के बीच समन्वय और सुविधाओं का सुचारू प्रबंधन होगा और राष्ट्रीय खेल सुचारू रूप से आयोजित होंगे।

बताते चले कि राष्ट्रीय खेल का पिछला संस्करण 2015 में केरल में हुआ था। इसके बाद महामारी सहित अन्य कारणों के चलते इन खेलों का आयोजन अब सात साल के बाद हो रहा है।

Related Articles

Back to top button