UP की लेडी सिंघम से धोखाधड़ी! पहले शादी और फिर…

नई दिल्ली। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए अक्सर लोग गलत जानकारी देकर शादी करते हैं और ठग कर फरार हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे जिसको सुनकार आपके भी होश उड़ जायेगे और हैरानी करेंगे क्या पुलिस वालों के साथ भी ऐसा हो सकता है।

हालांकि अच्छी बात ये हैं कि उन्होंने धोखेबाज से तलाक ले लिया लेकिन मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ बल्कि उसने वो अपनी पत्नी के नाम पर लोगों से ठगी करता रहा। इसकी जानकारी महिला डिप्टी एसपी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने फौरन गाजियाबाद के कौशांबी थाने में पूर्व पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

PHOTO – SOCIAL MEDIA

पीड़ित महिला पुलिस अधिकारी का नाम श्रेष्ठा ठाकुर है, जो कि साल 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त यूपी के शामली में तैनात हैं। उनकी गिनती अच्छे पुलिस अधिकारियों में होती है। सोशल मीडिया पर उनको यूपी की लेडी सिंघम के नाम से जानते हैं लेकिन हर कोई हैरान है उनके साथ इस तरह ठगी की गई है।

गाजियाबाद के कौशांबी थाने में उनके द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि साल 2018 में उनकी शादी रोहित राज नामक एक आदमी से विवाह हुआ था औ फिर उसने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी बताया था और अपनी पोस्टिंग रांची में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर बताया था। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के परिजनों ने आरोपी ठग के बारे में जांच पड़ताल भी की थी।

लोकल मीडिया की माने तो सारा खेल एक नाम के दो व्यक्ति की वजह हुआ था। दरअसल साल 2008 में रोहित राज नामक एक शख्स सच में आईआरएस के तौर पर चयनित हुआ था और उसकी तैनाती रांची में बतौर डिप्टी कमिश्नर सही पाई गई थी।

ऐसे में दोनों नामों के मिलते झुलते होने की वजह से ही ये सबकुछ हुआ था और आरोपी ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए आरोपी ने श्रेष्ठा ठाकुर के साथ धोखाधड़ी की थी।

शादी के बाद जब सच सामने आया तो महिला पुलिस अधिकारी के होश उड़ गए लेकिन इसके बावजूद शादी बचाने रखने का फैसला किया लेकिन उसका पति लोगों से ठगी करने लगा और वो उनके नाम पर दूसरे लोगों से भी ठगी करने लगा।

इसके बाद ही सच बाहर आ सका। इसके बाद उसने तलाक ले लिया लेकिन इसके बावजूद वो उनके नाम का फायदा उठाने में लगा रहा है। अब पुलिस में इसकी शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button