व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी, एक की मौत कई घायल

न्यूज़ डेस्क

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी में बीती रात गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में कई लोगों को गोलियां लगी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि करीब पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें की गोलीबारी की ये घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निवास व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर वहां स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है और इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हालांकि, अभी भी पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार जिस जगह गोलीबारी की यह घटना हुई वो स्थान अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थल से महज तीन किलोमीटर दूर है। स्थानीय टीवी चैनल ने बताया कि छह लोगों को गोलियां लगी हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में कई बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसके लिए अमेरिका में कई बार गन कल्चर को लेकर विरोध हुआ है लेकिन इसके खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

Related Articles

Back to top button