Exit Poll 2026 Results: बंगाल में ‘दीदी’ की विदाई या बीजेपी की चढ़ाई? जानें असम, केरल और तमिलनाडु का हाल

नई दिल्ली/कोलकाता। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व आज संपन्न हो गया। बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई। वोटिंग खत्म होते ही विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Polls) सामने आ गए हैं, जो देश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं।
पश्चिम बंगाल: क्या ममता का किला ढहने वाला है?
एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 15 साल से जारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का शासन खतरे में दिख रहा है। अधिकांश सर्वे भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जता रहे हैं।
- प्रजा पोल्स: BJP को 178-208 सीटें (बड़ी बढ़त)
- चाणक्य स्ट्रैटजीज: BJP 150-160, TMC 130-140
- पी-मार्क: BJP 150-175, TMC 118-138
- पीपल्स पल्स: (अपवाद) यहाँ TMC को 178-189 सीटें मिलने का अनुमान है।
असम: हिमंत बिस्वा सरमा का जादू बरकरार
असम में सत्ता विरोधी लहर बेअसर दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
- Axis My India: BJP 88-100, कांग्रेस 24-36
- मैट्रिज: BJP 88-98, कांग्रेस 22-32
केरल और तमिलनाडु: दक्षिण में क्या है मिजाज?
- केरल: यहाँ सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर रहा है।
- तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का जलवा कायम है। DMK गठबंधन के फिर से सत्ता में लौटने का अनुमान है।
- पुडुचेरी: यहाँ भी NDA (भाजपा गठबंधन) की सरकार बनती दिख रही है।
- मैट्रिज – BJP को 146-161, TMC को 125-140, अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं.
- चाणक्य स्ट्रैटजीज – BJP को 150-160, TMC को 130-140, अन्य को 6-10 सीटें.
- प्रजा पोल्स – BJP को 178-208, TMC को 85-110, अन्य को 0-5 सीटें.
- पोल डायरी – BJP को 142-171, TMC को 99-127, अन्य को 5-9 सीटें.
- पी-मार्क – BJP को 150-175, TMC को 118-138, अन्य को 2-6 सीटें.
- पीपल्स पल्स – BJP को 95-110, TMC को 178-189, अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं.


