दिग्विजय सिंह के निशाने पर भगवाधारी, बताया बलात्कारी

जुबिली न्यूज़ डेस्क।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भगवा पर निशाना साधा है। हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग भगवा पहन रहे हैं और रेप हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज जो लोग भगवा कपड़े पहन रहे हैं और मंदिरों के अंदर रेप हो रहे हैं। क्या यही हमारा धर्म है। जिन लोगों ने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है। उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।

दिग्विजय सिंह द्वारा भगवा के खिलाफ दिए गए बयान की चारों तरफ जमकर आलोचना हो रही है। दिग्गी राजा ने यह बयान भोपाल में आयोजित संत समागम में साधु संतों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रेप ही नहीं लोग आज भगवा पहनकर चूरन बेच रहे हैं और मंदिरों में यही कपड़े पहन के बालात्कार रह रहे हैं। दिग्गी राजा के इस बयान की भाजपा ने निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति की रैली में बम धमाका, 24 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : सरदार सरोवर बांध : इतिहास की सबसे विवादास्पद परियोजना

Related Articles

Back to top button